राहुल कुमार/न्यूज11भारत
चंदवा/डेस्क: आगामी बकरीद त्योहार को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर सोमवार की शाम चंदवा थाना में प्रखंड स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न हुई. जिसकी अध्यक्षता अंचलाधिकारी सुमित कुमार झा व संचालन पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार ने की. मौके पर मौजूद एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने बकरीद को लेकर प्रशासन द्वारा जारी किये गए दिशा निर्देशों की जानकारी दी व सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार को मनाने की अपील की. एसडीपीओ गुप्ता प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न देने, कुर्बानी के बाद अपशिष्ट को इधर उधर न फेंकने, मस्जिदों के आसपास वाहन खड़ा करने का समुचित प्रबंधन, सोशल मीडिया में धार्मिक भेदभाव व भड़काऊ संदेश भेजने से बचने की बात कही.
इस दौरान प्रखंड के सभी सदर को प्रशासन के साथ समन्वय बनाने, संदिग्ध गतिविधि पर नजर बनाए रखने, बकरीद की नमाज को लेकर समय निर्धारित कर सूचित करने, किसी भी परिस्थित में कानून व्यवस्था को हाथों में नहीं लेने के लिए युवाओं को प्रेरित करने की बात कही. वहीं बैठक में चंदवा के प्रबुद्धजनों ने प्रशासन को आश्वस्त करते हुए कहा कि यहां की शांति व्यवस्था को जिले के लिए मिसाल है, इसे आगे भी कायम रखने को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताई. मौके पर बेतर ओपी प्रभारी रितेश कुमार राव, समाजसेवी रामयश पाठक, पूर्व उपप्रमुख हाजी फिरोज अहमद, पंसस नीलम देवी, असगर खान, प्रमोद साहू, मनोज चौधरी, मो अब्दाल, महेंद्र प्रसाद साहू, बिनोद कुमार गुड़ु, आदर्श रविराज, बाबर खान, साजिद खान, संजीव कुमार, रवि डे, समेत कई प्रबुद्धजन मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: बोकारो थर्मल थाने में हुईं शांति समिति की बैठक, बीडीओ ने कहा- शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं बकरीद