बहरागोड़ा से लेकर चौका तक पेट्रोल-डीजल का टोटा, 95% पेट्रोल पम्पों पर लटक रहा 'नो डीजल नो पेट्रोल' का बोर्ड

Pramod Kumar,News11 Bharat,

मनोज सिंह/न्यूज11  भारत

सराइकेला/डेस्क:  पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार वृद्धि हो रही है. वहीं नेशनल हाईवे के लगभग 95% पेट्रोल पंप पर नो डीजल नो पेट्रोल का बोर्ड लगा है. वैसे बहरागोड़ा से लेकर चौका तक हमने सफर तय किया और यह जानने की कोशिश की की कितने पंप में तेल है, लेकिन मात्र एक यस पेट्रोलियम जो इंडियन वायल कंपनी  का पेट्रोल पंप चौका में है वहां तेल मिला.जहां गाड़ियों की लंबी कतार लगी है दो-तीन घंटे से लोग लाइन लगाकर डीजल और पेट्रोल ले रहे हैं.

यही एक पेट्रोल पंप है जहां 24 घंटा लोगों को तेल मिल रहा है.जिसके कारण दूर-दूर से गाड़ियां इस पंप में लाइन लगाए हुए हैं लेकिन पंप मालिक ने बड़े ही सुसज्जित ढंग से लोगों को तेल वितरण कर रहा है. वैसे आईबीपी.एचपी. भारत पैट्रोलियम और रिलायंस पेट्रोल पंप के लगभग पेट्रोल पंप में तेल नहीं है.जिसके कारण चौका की यश पेट्रोल पंप में ही लोगों की भीड़ लगी है प्रतिदिन 25 से  30% अपने टारगेट से ज्यादा तेल की खपत इस पंप पर है.

यह भी पढ़ें: गर्मी में विद्युत व पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश,  राधाकृष्ण किशोर ने पलामू में की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक