शराब घोटाला मामले में हाईकोर्ट में PIL दाखिल, बाबूलाल मरांडी ने की CBI जांच की मांग

Ark Sahuliyar

शराब घोटाला मामले में हाईकोर्ट में PIL दाखिल की गयी है. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सीबीआई जांच की मांग की है.

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
शराब घोटाला मामले में हाईकोर्ट में PIL दाखिल की गयी है. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सीबीआई जांच की मांग की है. बाबूलाल मरांडी की ओर से जनहित याचिका दाखिल की गई है. याचिका में कहा गया है कि झारखंड में शराब घोटाले में आईएएस अधिकारी समेत कई हाई प्रोफाइल लोग शामिल है. मामले को लेकर 2025 में ही एसीबी में केस रजिस्टर किया गया था और कई आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई, लेकिन सभी को डिफॉल्ट बिल मिल गयी है. करीब 14 माह बीतने के बाद भी मामले में आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल नहीं किया गया है. अभी तक मामले में अनुसंधान नहीं चल रहा है. 

यह भी पढ़ें- 8000 रुपए रिश्वत के साथ गिरफ्तार हुए बीपीओ अनिल खलखो नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज