ग्रिड सब-स्टेशन डकैती मामले में आरोपी को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

Vaibhaw Vikram

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
पिठोरिया थाना क्षेत्र के कोल्हैया कनादू स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में डकैती हुई थी. इस मामले में कोर्ट में आज (9 जून) आरोपी संदीप सिंह के जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने आरोपी को जमानत देने से इनकार कर दिया है.  यह सुनवाई अपर न्यायायुक्त देबाशीष मोहापात्रा की कोर्ट ने हुई है. मामला पिठोरिया थाना कांड संख्या 27/2026 से जुड़ा है. 

प्राथमिकी के अनुसार 23-24 मार्च 2026 की रात 12 से 15 हथियारबंद अपराधियों ने ग्रिड सब-स्टेशन में घुस गए थे. अपराधियों ने वहां मौजूद कर्मचारियों और होमगार्ड जवानों को बंधक बनाकर करीब चार लाख रुपये की कॉपर वाइंडिंग, सीसीटीवी सिस्टम, अर्थ स्विच ब्लेड समेत अन्य सामान लूट लिया था. साथ ही कर्मचारियों से नकदी भी छीन ली गई थी. कोर्ट  ने मामले की गंभीरता और जांच जारी रहने का हवाला देते हुए आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है.

यह भी पढ़ें: मनोहरपुर में साइकिल रेस का रोमांच: बालक-बालिकाओं ने दिखाया दम, विजेताओं को मिलेंगे नकद पुरस्कार