चौपारण में सिंघरावा चौक पर लगा पौधा वितरण शिविर, पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला हुए शामिल

Pramod Kumar,News11 Bharat,

हरियाली दूत दिनेश साव अब तक लगा चुके हैं कई हजार पौध

वीरेन्द्र शर्मा/न्यूज़ 11 भारत

बरही/डेस्क: चौपारण प्रखंड के सिंघरावा चौक पर हरियाली दूत दिनेश साव के द्वारा आयोजित पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला शामिल हुए.

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश  

पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने पौधे वितरित करते हुए लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की. उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और गर्मी को देखते हुए पर्यावरण बचाना आज की सबसे बड़ी जरूरत है. हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए.

"गैस ब्रिज" के रूप में लगा चुके हैं हजारों पौधे  

इस मौके पर हरियाली दूत दिनेश साव की भी सराहना की गई. बताया गया कि दिनेश साव पिछले कई वर्षों से "गैस ब्रिज" के रूप में कई हजार पौधे लगा चुके हैं. उनके इस अभियान से पूरे क्षेत्र में हरियाली बढ़ी है और लोग उनसे प्रेरणा ले रहे हैं.

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, छात्र और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे. सभी ने पौधे लेकर उन्हें अपने घर-आंगन और खेतों में लगाने का संकल्प लिया.

यह भी पढ़ें: बेंगाबाद में उत्पाद विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नकल शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़