मोन्टफोर्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर पौधरोपण, बच्चों को दिए गए पौधे

News11 Bharat,Pramod Kumar,

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के छायादार और फलदार पौधे लगाए गए

नीरज कुमार साहू/न्यूज11  भारत 

बसिया/डेस्क: बसिया/डेस्क: स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कोनबीर नवाटोली स्थित मोन्टफोर्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य ब्रदर आरोग्यम, उप प्राचार्य ब्रदर सोनू, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया.

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को वृक्षों के महत्व, पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति उनके नैतिक कर्तव्यों की विस्तृत जानकारी दी गई. साथ ही, उन्हें अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित भी किया गया.

घर में पौधे लगाने के लिए वितरण और संकल्प

पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को घर-घर तक पहुँचाने के उद्देश्य से विद्यालय प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों को घर पर लगाने के लिए नि:शुल्क पौधे वितरित किए गए. बच्चों ने बेहद उत्साह के साथ पौधे स्वीकार किए और उनकी नियमित रूप से देखभाल कर उन्हें एक बड़े वृक्ष के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया.

सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश 

विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण किसी एक दिन का कार्य नहीं है, बल्कि यह हम सभी की सामूहिक और निरंतर चलने वाली जिम्मेदारी है कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य  विद्यार्थियों के भीतर प्रकृति के प्रति प्रेम, पर्यावरण के प्रति जागरूकता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को विकसित करना था.

विद्यालय ने बच्चों को अपने-अपने घरों और आसपास के वातावरण को हरा-भरा रखने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश दिया.

यह भी पढ़ें: दो दिनों में चोरी कांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी का सामान बरामद