न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची में चल रहे JPSC और JSSC आंदोलन को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है. छात्रों के संभावित प्रदर्शन और मुख्यमंत्री आवास के घेराव की आशंका को देखते हुए कांके रोड स्थित सीएम आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए राज्य के विभिन्न जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल रांची बुलाया जा रहा है. इसके अलावा झारखंड जगुआर और जैप के जवानों की भी तैनाती की गई है. छात्रों के आंदोलन को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था लगातार कड़ी की जा रही है. इधर, आंदोलन को समाप्त कराने के लिए प्रशासन की ओर से छात्रों के साथ लगातार बातचीत और वार्ता का दौर जारी है.
यह भी पढ़ें- अजय जालान की याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित