जादूगोड़ा में ईद-उल-अजहा के लिए पुलिस अलर्ट, शांतिपूर्ण पर्व मानने को लेकर पुलिस-होम गार्ड जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च

Pramod Kumar,News11 Bharat,

विद्या शर्मा/न्यूज11  भारत

जादूगोड़ा/डेस्क:   जादूगोड़ा में ईद उल जोहा (बकरीद) को लेकर जादूगोड़ा पुलिस अलर्ट मोड में हैं.इधर जादूगोड़ा थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा  के निर्देश पर जादूगोड़ा पुलिस व झारखंड होम गार्ड के जवानों  ने यूसिल मस्जिद से जादूगोड़ा मोड चौक तक फ्लैग मार्च निकाली व शांतिपूर्ण बकरीद बनाने का आग्रह किया. इस फ्लैग मार्च में  सुमन सिंह ,दिनेश सिंह, झारखंड होम गार्ड की ओर से गुरुचरण मुंडा, दीपक सिंह, मनसा राम हेंब्रम दिनेश टुडू दशमत टुडू समेत काफी संख्या में पुलिस कर्मियों ने भाग लिया. मौके पर पुलिस अधिकारी सुमन सिंह ने कहा कहा कि  पर्व_ त्यौहार में महौल खराब करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: होल्डिंग टैक्स ससमय जमा नही करने पर होगा खाता फ्रिज : कार्यपालक पदाधिकारी