अजीत कुमार/न्यूज 11 भारत
लातेहार/डेस्क: जिला में अवैध मादक पदार्थ की खेती और तस्करी के विरुद्ध अभियान तेज कर दिया गया है.बारियातू थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के दो प्राथमिक अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार कर लातेहार जेल भेज दिया गया है. इस सम्बन्ध मे थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने जानकारी देते हुए बताया की पुलिस अधीक्षक लातेहार के निर्देशानुसार थाना कांड संख्या 05/23 के प्रा0अभि0 उमेश यादव (46 वर्ष) पिता स्वर्गीय सामोधी यादव ग्राम इंदुवा थाना बरियातू जिला लातेहार एवं थाना कांड संख्या 03/26 के एनडीपीएस एक्ट के प्रा0अभि0 सुरेश यादव उम्र करीब 48 वर्ष पिता स्वर्गीय समोधी यादव ग्राम इंदुवा, थाना बरियातू जिला लातेहार को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत लातेहार भेजा गया. ये सभी नशीले पदार्थ अफीम का खेती व तस्करी किया करते थे. बारियातू थाना प्रभारी के इस कार्यवाही से अफीम की खेती व तस्करी करने वालों पर हड़कम व्याप्त है.इस अभियान मे थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.
यह भी पढ़ें: विद्युत विभाग की लापरवाही, खुले तार की चपेट में आने से एक गाय की मौत