न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: ओरमांझी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. यह अंतराज्य गिरोह राजधानी में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था. गिरोह रांची, रामगढ़ सहित कई जिलों में एक्टिव था. मामले में 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 07 बाइक को बरामद किया गया. एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामले का खुलासा हुआ. सिन्टू कुमार और अनिकेत कुमार और चंदन को गिरफ्तार किया गया. आरोपियों द्वारा रांची और रामगढ़ में 35 से 40 बाइक चोरी की गई है. अपराधी पहले रेकी करते थे, फिर मास्टर की के माध्यम से बाइक की चोरी करते थे. बीके का पेपर फर्जी तरीके से बनाकर बेचा जाता था. मामले में अब भी कई अपराधी फरार है, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है.
यह भी पढ़ें- हत्या के मामले में कोर्ट ने 28 दिनों के भीतर की सुनवाई पूरी, ट्रायल फेस कर रहा आरोपी कार्तिक उर्फ बादल दास बरी