पलामू में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई, गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह छह महीने के लिए जिला बदर

Ark Sahuliyar

पलामू जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर पूरी तरह लगाम कसने के लिए पलामू पुलिस  की ओर से लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है.

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
पलामू जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर पूरी तरह लगाम कसने के लिए पलामू पुलिस  की ओर से लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है. इसी अभियान के तहत, पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी की अनुशंसा पर गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह को छह महीने के लिए पलामू जिले से जिला बदर कर दिया गया है. यह आदेश 21 जुलाई 2026 से 20 जनवरी 2027 तक प्रभावी रहेगा.

प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि जिले में भयमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए इस तरह की कभ्र सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी, ताकि असामाजिक तत्वों पर नकेल कसी जा सके. पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने कहा कि जिले को पूरी तरह सुरक्षित, भयमुक्त और अपराधमुक्त बनाना है, ताकि आम नागरिक शांतिपूर्ण माहौल में रह सकें. प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी.