तुपुदाना ओपी इलाके में नाबालिग के साथ हुए गैंग रेप मामले में 8 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, 05 नाबालिग शामिल 

Ark Sahuliyar

तुपुदाना ओपी इलाके में नाबालिग के साथ हुए गैंग रेप मामले में 8 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा है. 5 नाबालिग सहित कुल 8 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं.

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
तुपुदाना ओपी इलाके में नाबालिग के साथ हुए गैंग रेप मामले में 8 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा है. 5 नाबालिग सहित कुल 8 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं. ज्ञात हो कि नाबालिग के साथ दो दिनों तक अलग-अलग जगह गैंगरेप किया गया था. 09 और 11 जुलाई को गैंगरेप की वारदात हुई थी. 11 जुलाई को गैंग रेप के मामले में 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. मामले में अब पुलिस ने 05 नाबालिग सहित कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. रातु इलाके में 09 जुलाई को नाबालिग को ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था. जबकि 11 जुलाई को तुपुदाना ओपी इलाके में नाबालिग के साथ दुष्कर्म हुआ था.

यह भी पढ़ें- निरसा के बिरसिंहपुर में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ CISF–ECL का बड़ा एक्शन, 50 टन कोयला जब्त