न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: 25 मई को होमगार्ड जवान गणेश राम से हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. बता दें कि होमगार्ड जवान की स्कूटी की लूट हुई थी, जिसके बाद चुटिया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया. आरोपियों के पास से स्कूटी सहित अन्य सामान बरामद हुए. तुपुदाना से पैदल चलकर आए दो अपराधियों के द्वारा इस वारदात को अंजाम दिया गया था. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने अपराधियों की शिनाख्त की थी. जिसके बाद सोनाहातू थाना क्षेत्र से सुखदेव गांझी और अभिषेक मुंडा को गिरफ्तार किया गया. बताया जा रहा है कि तुपुदाना में दोनों आरोपी दोस्त से मिलने पहुंचे थे, जिसके बाद पैदल चलते हुए चुटिया पहुंचे और होमगार्ड जवान से लूट की वरदात को अंजाम दिया. अपराधियों के द्वारा स्कूटी को मॉडिफाई करा कर और फेक नंबर लगाकर इस्तेमाल करने की योजना थी.
यह भी पढ़ें- ढाई लाख रुपये कर्ज के विवाद में हुए हत्याकांड के आरोपियों को कोर्ट से झटका, जमानत देने से किया इनकार