न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: नगड़ी थाना क्षेत्र के दलादली हुए चोरी की कांड का पुलिस ने उद्भेदन किया है. रांची पुलिस ने पश्चिम बंगाल के तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. राजधानी में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के बाद गिरोह बंगाल में बेचता था. गिरफ्तार अपराधियों के पास से सोना-चांदी के जेवरात सहित नगद बरामद हुआ. रांची से चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद सोना को पश्चिम बंगाल में खपाया जाता था. मामले में अब तक सुल्तान मियां सहित 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.
यह भी पढ़ें- हरिहरगंज में पुलिस की कार्रवाई, दो अवैध देशी कट्टे के साथ अपराधी गिरफ्तार