न्यूज़11 भारत
बुढ़मू/डेस्क: ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के उरुगुटू पंचायत की मुखिया पूजा किस्पोट्टा ने उपायुक्त रांची, ठाकुरगांव थाना, अंचालधिकारी कांके सहित कई अन्य विभागों में आवेदन देकर मुखिया पूजा किस्पोट्टा के जाली हस्ताक्षर और मुहर का प्रयोग करने का आरोप उरुगुटू गांव के तीन लोगों पर लगाया है. वे तीनों फर्जी हस्ताक्षर और मुहर का प्रयोग कर गलत वंशावली बनाकर जमीन की खरीद बिक्री किए है. इस संबंध में ठाकुरगांव थाना प्रभारी द्वारा छानबीन करते हुए उरुगुटु गांव से दो लोगों को पुछताछ के लिए थाना लाया गया है. मामले पर थाना प्रभारी शुभम कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद छानबीन की जा रही है. आरोप सही पाये जाने प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.