पोटका: मलेरिया से 12 वर्षीय बच्ची की मौत,  5 वर्षीय छोटे भाई की भी हालत गंभीर 

News11 Bharat

पोटका प्रखंड में एक 12 वर्षीय बच्ची की मलेरिया से मौत हो गयी. वहीं उसके छोटे भाई की भी हालत गंभीर बनी हुई है.

न्यूज़11 भारत
जमशेदपुर/डेस्क:
पूर्वी सिंहभूम जिले में मलेरिया से हो रही मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है.  पोटका प्रखंड के कोवाली थाना क्षेत्र की नारदा पंचायत में 12 वर्षीय बच्ची अनीता सरदार की बुखार से मौत हो गई. यह आशंका जताई जा रही है की बच्ची की भी मौत मलेरिया से ही हुई होगी. मौत की सूचना पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी टीम के साथ गांव पहुंचे.

इधर मृतिका का 5 वर्षीय छोटा भाई अजय सरदार भी तेज बुखार से तप रहा है. परिजनों को काफी समझाने-बुझाने के बाद उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां फ़िलहाल उसकी हालत भी चिंताजनक बनी हुई है.

इसे भी पढ़ें: लातेहार: चंदवा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवार युवकों की दर्दनाक मौत