न्यूज़11 भारत
जादूगोड़ा/डेस्क: पोटका प्रखंड क्षेत्र के ग्वालकाटा पंचायत अंतर्गत चंदनपुर गांव में 25 लाख की लागत से बनने वाली जाहेर थान घेराबंदी की लेकर लाभुक समिति के गठन को लेकर बवाल बढ़ता जा रहा है. गांव के ग्रामीण सह लाभुक समिति अध्यक्ष मकरो हेंब्रम की अगुवाई में ग्रामीणों ने दूसरा लाभुक समिति का गठन का जोरदार विरोध किया व प्रदर्शन कर अपने गुस्से का इजहार किया. इधर ग्रामीण पोटका प्रखंड कल्याण पदाधिकारी नीरज सिंह की मौजूदगी में दूसरी ग्राम सभा का गठन का ग्रामीणों का एक गुट विरोध जता रहा है. जिसकी वजह से लाभुक समिति के पुनर्गठन को लेकर आयोजित ग्राम सभा अधूरी रही. इधर ग्राम सभा के जरिए ज़ाहेर थान निर्माण को लेकर गांव में दो लाभुक समिति के गठन से योजनाओं के अमली जामा पहनने को लेकर ग्रहण लग गया है. इधर चंदनपुर गांव एक गुट के नेता मकरो हेंब्रम ने कहा कि गांव में ज़ाहेरथान निर्माण को लेकर पूर्व में ही लाभुक समिति का गठन हो चुका है जिसमें अध्यक्ष मकरो हेंब्रम, सचिव जादू हेंब्रम व कोषाध्यक्ष सिंगराई हांसदा का चयन बीते आठ मई 2025 को ही गठन किया गया. जिसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान रामेश्वर हेंब्रम ने की थी. अब दूसरा लाभुक समिति बनने का सवाल नहीं उठता.
ग्रामीण मकरों हेंब्रम ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोग फर्जी ग्राम सभा दिखाकर राजनीतिक साजिश व षड्यंत्र रच कर पूर्व के ग्राम सभा रद्द कराने में जुटे है जिसकी वजह से गांव में तनाव व उत्पन्न हो गया हैं. पूर्व में बने लाभुक समिति के अध्यक्ष मकरो हेम्ब्रम की अगुवाई में ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया व दूसरे गुट के ग्रामसभा की रद्द करने की मांग उठाई .ग्रामीण मकरों हेंब्रम ने कहा असल में पहले ही ग्राम सभा हो चुकी है व पूर्व में लाभुक समिति में गांव के 70 प्रतिशत का समर्थन प्राप्त है जबकि दूसरे गुट के नायके रघुनाथ सोरेन कहते है. कि पोटका प्रखंड कार्यालय से आज 11 जून को ग्राम सभा चंदन पुर गांव के जाहेर थान में ग्राम सभा आयोजित कर लाभुक समिति का गठन किया गया. जिसमें अध्यक्ष ग्राम प्रधान रघुनाथ सोरेन व सचिव नायके बाबा छोट राय सोरेन की चुना गया. बहरहाल एक ही योजना की लेकर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी नीरज सिंह, पंचायत सचिव सूरज कुमार की मौजूदगी में गांव में दो लाभुक समिति गठन की प्रतियां प्रखंड कल्याण अधिकारी को सौंप जाने से विवाद गहराता जा रहा है. बहरहाल देखना यह है कि प्रखंड कल्याण पदाधिकारी नीरज सिंह किस लाभुक समिति को मान्यता देते है यह देखने वाली बात होगी.जिस पर पूरे गांव की निगाहे प्रखंड कार्यालय पर टिकी हुई है. इस बाबत प्रखंड कल्याण पदाधिकारी नीरज सिंह ने कहा कि गांव में लाभुक समिति को लेकर विवाद चरम पर है. जिसकी शिकायत जिला कल्याण पदाधिकारी को भेजी जाएगी जहां से फैसला आने के बाद ही योजनाओं को धरातल पर उतरा जा सकेगा.