रवि सिन्हा/न्यूज11 भारत
डुमरी/डेस्क: डुमरी में प्रेस क्लब की ओर से निशुल्क कावरिया शिविर का आयोजन किया गया है. इसका उद्घाटन एसडीएम राजेंद्र गुप्ता ने फीता काट कर किया है. इस दौरान उनके साथ एसडीपीओ आबिद खान डुमरी थाना प्रभारी श्रीकांत कुमार निमियाघाट थाना प्रभारी सुमन कुमार मौजूद थें. आपको बताते चले की लगातार 10 वर्षों से प्रेस क्लब के द्वारा निशुल्क कावरिया शिविर का आयोजन किया जा रहा है. जहाँ कांवरियों के लिए ठहरने की व्यवस्था दवाई मेडिकल की सुविधा सहित अनेक सुविधाएं प्रदान की जाती है. वही शिविर के आयोजन में शिव भक्त बस चढ़कर हिस्सा लेते हैं. इस दौरान बड़ी संख्या में पत्रकार, समाजसेवी, जनप्रतिनिधी सहित लोग मौजूद थें.
यह भी पढ़ें: नीमडीह थाना क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी ने चलाया संयुक्त छापेमारी अभियान