NEET-UG Re Exam के लिए परीक्षा केंद्रों के 200 मी. में जारी रहेगी निषेधाज्ञा, 21 जून को 21 केंद्रों पर होगी पुनर्परीक्षा

Pramod Kumar,News11 Bharat,

यह निषेधाज्ञा 21 जून को दोपहर 12:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक रहेगी

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: रविवार को NEET-UG Re Exam के लिए परीक्षा केन्द्रों के 200 मीटर में जारी निषेधाज्ञा लगाई गयी है. 21 जून को रांची के 21 परीक्षा केंद्रों पर होगी नीट-यूजी की पुनर्परीक्षा होने वाली है. परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू की गई है. यह निषेधाज्ञा 21 जून को दोपहर 12:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक रहेगी.

बता दें कि पूरे देश में 22 लाख परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इस परीक्षा के लिए एक और बड़ा कदम उठाया है. परीक्षार्थियों की मदद के लिए एक व्हाट्सएप चैनल शुरू किया है. रांची के परीक्षा केदो को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है.

यह भी पढ़ें: नीट यूजी एक्जाम को लेकर रांची से धनबाद और डाल्टनगंज के लिए विशेष ट्रेन भी चलाई जाएगी

यह भी पढ़ें: Telegram 'Gone', VPN 'On'! अस्थाई प्रतिबंध पर यूजर्स में देखने को मिल रहा नया ट्रेंड! वजह भी आई सामने!