कल्याणपुर गांव में जनसंपर्क अभियान, थाना प्रभारी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Pramod Kumar,News11 Bharat,

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क:  बरवाडीह थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में थाना प्रभारी अनुराग कुमार के नेतृत्व में जनसंपर्क एवं जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान थाना प्रभारी ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुना तथा उनके त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया.कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को बाल मजदूरी, बाल विवाह एवं नशापान जैसी सामाजिक कुरीतियों के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की कि वे बच्चों को शिक्षा से जोड़ें, बाल विवाह जैसी गैरकानूनी प्रथाओं का विरोध करें तथा नशे से दूर रहकर स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोग करें.

उन्होंने कहा कि पुलिस जनता की सुरक्षा और सेवा के लिए हमेशा तत्पर है. किसी भी प्रकार की समस्या, शिकायत या सूचना होने पर लोग बिना किसी झिझक के थाना पहुंचकर अपनी बात रख सकते हैं. पुलिस प्रशासन आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है.इस मौके पर ग्रामीणों ने भी अपनी विभिन्न समस्याओं और सुझावों को पुलिस पदाधिकारियों के समक्ष रखा. थाना प्रभारी ने सभी समस्याओं पर गंभीरता से कार्रवाई करने का आश्वासन दिया.

अभियान के दौरान ग्रामीणों को कानून के प्रति जागरूक रहने और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट होकर कार्य करने का संदेश दिया गया.ग्रामीणों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से पुलिस और जनता के बीच विश्वास और सहयोग की भावना मजबूत होती है.

यह भी पढ़ें: छत्तरपुर के युवाओं की नई पहल: शॉर्ट वेब सीरीज 'झांसा' का भव्य शुभारंभ, 7 जुलाई को होगी रिलीज