विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के बाद मतदाता सूची के प्रारूप का हुआ प्रकाशन

Pramod Kumar,Neelkamal,

https://share.google/ZxReJFednpnB68br3 पर करें अपने नाम की जांच

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (Special Intensive Revision-2026) के तहत बुधवार को राज्य सहित रांची जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता सूची के प्रारूप (Draft Electoral Roll) का प्रकाशन कर दिया गया है.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजंत्री ने रांची जिला के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे प्रकाशित मतदाता सूची के प्रारूप में अपना नाम, पता एवं अन्य विवरण का अवश्य मिलान कर लें. यदि किसी प्रकार की त्रुटि, नाम छूट जाना अथवा अन्य आवश्यक संशोधन की आवश्यकता हो तो निर्धारित अवधि के दौरान संबंधित आवेदन प्रपत्र के माध्यम से दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत करें.

मतदाता अपने नाम की जांच ऑनलाइन भी कर सकते हैं. इसके लिए निम्न लिंक का उपयोग किया जा सकता है:-

https://share.google/ZxReJFednpnB68br3

जिला पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण आधार है. प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सही एवं अद्यतन रूप में दर्ज होना आवश्यक है. उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे स्वयं अपना नाम जांचने के साथ-साथ अपने परिवार के सदस्यों का नाम भी मतदाता सूची में सुनिश्चित करें तथा आवश्यकता होने पर समय पर दावा एवं आपत्ति दर्ज कराएं.

उन्होंने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (EROs), सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (AEROs) एवं बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) को निर्देश दिया है कि मतदाताओं को आवश्यक सहयोग प्रदान करें तथा दावा एवं आपत्ति से संबंधित सभी आवेदनों का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करें. 
★अबुआ साथी–9430328080
जन शिकायत हेतु रांची जिला प्रशासन का आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर

यह भी पढ़ें: सत्ता और पद स्थायी नहीं होते, लेकिन भ्रष्टाचार का हिसाब एक दिन अवश्य होता है - बाबूलाल मरांडी