देश के साथ चौपारण में भी शुरू हुआ पल्स पोलियो अभियान, दैहर पंचायत के 9 गांवों में बनाए गए केंद्र

Pramod Kumar,News11 Bharat,

पंचायत के सभी विद्यालयों को पोलियो बूथ केंद्र बनाया गया

वीरेन्द्र शर्मा/न्यूज़ 11 भारत

बरही/डेस्क:  आज से पूरे देश में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हो गई है. इसी कड़ी में चौपारण प्रखंड की दैहर पंचायत में भी अभियान का आगाज किया गया. पंचायत के सभी विद्यालयों को पोलियो बूथ केंद्र बनाया गया है. 

9 गांवों में लगाए गए बूथ 

अभियान के तहत मुड़िया, पाथलगड़ा, दुरागड़ा, सोहरा, तेतरिया, हथिंदर, भदान, नीमा और दैहर में पोलियो बूथ केंद्र बनाए गए हैं. यहां 0 से 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है. 

सहिया दीदी और आंगनवाड़ी सेविका जुटीं 

इस अभियान में सभी सहिया दीदी एवं आंगनवाड़ी सेविका की टीम घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिला रही है. टीम का लक्ष्य है कि एक भी बच्चा छूटने न पाए. 

'दो बूंद जिंदगी की' के साथ हुई शुरुआत 

अभियान की शुरुआत 'दो बूंद जिंदगी के' संकल्प के साथ समाजसेवी नागेन्द्र कुमार द्वारा की गई. इस मौके पर उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि अपने बच्चों को पोलियो की खुराक जरूर पिलाएं और देश को पोलियो मुक्त बनाने में सहयोग करें. 

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि छूटे हुए बच्चों के लिए अगले दो दिन घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी.

यह भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026 में 32 टीमों के बीच होगी अब असली जंग, अब हारे तो मतलब टूर्नामेंट से हो जाएगी छुट्टी