जेपीएससी पूर्व चेयरमैन एल ख्यांगते से पूछताछ हुई खत्म, बुधवार को फिर बुलाया गया CID मुख्यालय 

Ark Sahuliyar

10 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन और झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव एल ख्यांगते से 8 घंटे  पूछताछ की गई.

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
14 वीं जेपीएससी की पीटी रिजल्ट में हुई गड़बड़ी को लेकर सीआईडी की जांच तेजी से चल रही है. 10 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन और झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव एल ख्यांगते से 8 घंटे पूछताछ की गई. जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन एल ख्यांगते को बुधवार को भी सीआईडी मुख्यालय पूछताछ के लिए बुलाया गया है.

एल ख्यांगते से आज हुई लंबी पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सीआईडी के समक्ष आई हैं. सीआईडी परीक्षा लेने वाली एजेंसी TDPL और पूर्व चेयरमैन के गठजोड़ के तार को ढूंढने और गिरफ्तार आरोपियों के द्वारा दिए गए बयान के आधार पर पूर्व चेयरमैन और TDPL के कड़ियों को भी जोड़ने का प्रयास कर रही है. वहीं, एल ख्यांगते के विदेश दौरों को देखते हुए उनके पासपोर्ट को भी एजेंसी ने जब्त किया है, ताकि उनके विदेश दौरों की तमाम जानकारियों को हासिल कर सके.

यह भी पढ़ें- जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते से 8 घंटे से अधिक समय से पूछताछ जारी, पासपोर्ट जब्त