न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से भर्ती अनियमितताओं के मामले में सीआईडी की पूछताछ जारी है. उनसे आठ घंटे से अधिक समय से लगातार पूछताछ की जा रही है. जांच के दौरान सीआईडी ने एल. ख्यांगते का पासपोर्ट जब्त कर लिया है. एजेंसी उनके विदेश दौरों का ब्यौरा खंगाल रही है. बताया जा रहा है कि जेपीएससी के अध्यक्ष पद पर रहते हुए उन्होंने कई बार विदेश यात्राएं की थीं. फिलहाल, सीआईडी की पूछताछ जारी है.
यह भी पढ़ें- झारखंड BJP के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य एवं स्थायी आमंत्रित सदस्य की नई सूची जारी