बरवाडीह में नाली निर्माण पर उठे सवाल, घटिया सामग्री इस्तेमाल का आरोप, जांच की मांग तेज

News11 Bharat

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
बरवाडीह/डेस्क:
बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय के मुख्य मार्ग पर जिला परिषद मद से बन रही नाली निर्माण योजना विवादों में घिर गई है. ब्लॉक गेट से दिपलेश कुमार सिंह की दुकान तक चल रहे निर्माण कार्य में घटिया ईट और अन्य सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए स्थानीय दुकानदारों और लोगों ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. स्थानीय लोगों का कहना है कि निम्न गुणवत्ता की ईंट और सामग्री के कारण नाली जल्द क्षतिग्रस्त हो सकती है.

दुकानदारों ने यह भी आरोप लगाया कि खुदाई से निकली मिट्टी सड़क किनारे छोड़ दी गई है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है. बारिश होने पर हालात और बिगड़ने की आशंका जताई गई है. लोगों ने योजना स्थल पर सूचना पट्ट नहीं लगाए जाने पर भी सवाल उठाए है. मामले को लेकर कनीय अभियंता अभय मिश्रा ने कहा कि शिकायत मिली है, जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. स्थानीय नागरिकों ने गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित कराने की मांग की है.

यह भी पढ़े: मनोहरपुर में 3 साल से ठप पेयजल योजना पर बवाल, जिप उपाध्यक्ष रंजीत यादव ने DC को सौंपा ज्ञापन