न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राहुल गांधी द्वारा रांची के आंदोलनरत छात्रों से दूरभाष पर बातचीत करने को शर्मनाक और नाटकबाजी करार दिया है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को सीएम हेमंत सोरेन पर दबाव बनाना चाहिए तो वह छात्रों पर दबाव बना रहे हैं. झारखंड में यह नाटकबाजी नहीं चलेगा. बीजेपी के दबाव में आकर राहुल गांधी बातचीत कर रहे हैं. राहुल गांधी को पहले सीएम से बात करनी चाहिए थी और छात्रों की जो मांग है सीबीआई जांच की, सीएम पर दबाव डालकर छात्रों की यह मांग पूरी करने की दिशा में पहल करनी चाहिए थी. अगर राहुल गांधी अपनी पार्टी के समर्थन से चल रही झारखंड सरकार से छात्रहित में इतनी भी बात नहीं कर सकते, सीएम से यह मांग भी पूरी नहीं करवा सकते हैं तो उन्हें तत्काल सरकार से समर्थन वापसी की घोषणा कर देनी चाहिए.
<iframe src="https://www.facebook.com/plugins/video.php?height=314&href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2Freel%2F1064014256132857%2F&show_text=false&width=560&t=0" width="560" height="314" style="border:none;overflow:hidden" scrolling="no" frameborder="0" allowfullscreen="true" allow="autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share" allowFullScreen="true"></iframe>