चैनपुर थाना क्षेत्र के छिछवानी में अवैध महुआ शराब के खिलाफ छापेमारी, 50 किलो जावा महुआ नष्ट

Pramod Kumar,News11 Bharat,

पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप

राजन पाण्डेय/न्यूज11  भारत

चैनपुर/डेस्क:  क्षेत्र में अवैध नशा और शराब के खिलाफ चैनपुर पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है. इसी कड़ी में चैनपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने छिछवानी ग्राम में छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने अवैध रूप से महुआ शराब की चुलाई कर रहे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की.थाना क्षेत्र के छिछवानी गांव में गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से करीब 50 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया, जिसे तत्काल मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया. इस छापामारी अभियान में थाना प्रभारी अरविंद कुमार के साथ चैनपुर थाना के कई जवान मुख्य रूप से शामिल थे.कार्रवाई के बाद थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने स्थानीय ग्रामीणों और शराब निर्माण में संलिप्त लोगों को सख्त हिदायत दी कि वे तत्काल प्रभाव से शराब बनाना और बेचना बंद करें. उन्होंने लोगों को समझाते हुए कहा अवैध महुआ शराब बेचने का काला धंधा छोड़ें और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाकर सम्मानजनक तरीके से अपनी जीविका चलाएं.थाना प्रभारी ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि क्षेत्र में अवैध नशे के खिलाफ पुलिस का यह छापामारी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और कानून का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

यह भी पढ़ें: राम मंदिर चंदा चोरी मामले की जांच के बीच ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने अपने पदों से दिया इस्तीफा