वीरेन्द्र शर्मा/न्यूज11 भारत
बरही/डेस्क: वन क्षेत्र पदाधिकारी बरही प्रक्षेत्र को मिली गुप्त सूचना पर वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. बरकठा वन परिसर के सलइया मौजा में संचालित अवैध आरा मशीन पर छापेमारी कर एक सेट मशीन और अवैध चिरान पटरा जब्त किया गया.
छापेमारी टीम का नेतृत्व प्रभारी वनपाल पंकज कुमार कर रहे थे. टीम में वनरक्षी राजेन्द्र कुमार, अमन कुमार, सिकंदर कुमार, कृष्णा प्रसाद, सिकंदर नायक, भोला कुमार, विद्याभूषण, गोपी पासवान, वीरेंद्र कुमार, संजीत कुमार, आशिष कुमार, चेतन कुमार समेत अन्य दैनिक कर्मी शामिल थे.
वन क्षेत्र पदाधिकारी बरही ने बताया कि अवैध आरा मशीनों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. क्षेत्र में चल रहे सभी अवैध आरा मशीनों पर ठोस कार्रवाई करते हुए छापेमारी की जाएगी. अवैध लकड़ी कटाई और परिवहन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.
यह भी पढ़ें: रेलवे आउटसोर्सिंग कर्मियों को उचित मानदेय देने की मांग, जिप सदस्य ने रेलमंत्री को भेजा पत्र