रांची समेत 20 जिलों में आज बारिश की संभावना, अलर्ट जारी; 31 जुलाई तक खराब रहेगा मौसम 

News11 Bharat

रांची समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में आज बारिश की संभावना है.

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
झारखंड में मानसून सक्रीय है. आज रविवार को राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार आज 18 से 20 जिलों में दिनभर बादल छाए रहेंगे. वहीं कई जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने रांची समेत 18 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. 

रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, हजारीबाग, रामगढ़, देवघर, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज, जामताड़ा और गोड्डा समेत कई जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. बारिश के साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है. मौसम विभाग ने लोगों से खास अपील की है कि मौसम खराब होने के बाद खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें. वहीं किसान इस मौसम खराब होने पर खेतों में न जायें.  

बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव क्षेत्र का असर झारखंड में देखने को मिल रहा है. इसके प्रभाव से 25 से 31 जुलाई तक राज्य में लगातार बारिश की संभावना बनी हुई है. 

इसे भी पढ़ें: JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार; अब तक 10 गिरफ्तारी