अन्य
गणतंत्र दिवस की CM भजनलाल ने दी बधाई, विपक्ष ने किया लगाए आरोप
Rajasthan CM Republic Day: आज देशभर में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। 26 जनवरी 1950 को देश में संविधान लागू हुआ था। इसी उपलक्ष्य में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस मौके पर ध्वजारोहण किया और प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
📍सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर
राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में शौर्य और सांस्कृतिक विरासत की अद्भुत झलक। pic.twitter.com/N7q7raRzjo — Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) January 26, 2026
संविधान पर हो रहे हमलों का जिक्र
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आज विश्व में भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। दूसरी तरफ राजस्थान के विपक्षी नेताओं ने भी गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए संविधान पर हो रहे हमलों का जिक्र किया। CM भजनलाल शर्मा ने गणतंत्र दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, इस अवसर पर समस्त प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। देश के उन स्वाधीनता सेनानियों को मैं नमन करता हूं, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। इसके आगे CM भजनलाल ने कहा, "आज PM मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। पूरी दुनिया में अर्थव्यवस्था में भारत चौथे नंबक पर पहुंच चुका है। राजस्थान में भी डबल इंजन सरकार लगातार काम कर रही है।"Rajasthan CM Republic Day: अशोक गहलोत ने दी बधाई
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता अशोक गहलोत ने 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा - हमारा संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि हर नागरिक के हक और हुकूक की ढाल है। कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- 'आज संविधान खतरे में है। संविधान से मिली शक्तियों का सरकार दुरुपयोग कर रही है, संवैधानिक संस्थाओं पर 'बुलडोजर' चलाया जा रहा है।'समस्त देशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं आत्मीय शुभकामनाएं। आज का दिन हमारे उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का है, जिन्होंने हमें दुनिया का सबसे श्रेष्ठ और समावेशी संविधान दिया। हमारा संविधान केवल एक कानूनी… pic.twitter.com/CWcGPY8tJu
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) January 26, 2026