राजगंज: आरबीबी उच्च विद्यालय में इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल संपन्न, येलो हाउस ने जीता खिताब

Dipali Kumari

आरबीबी उच्च विद्यालय में आयोजित इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.

उत्तम विश्वकर्मा /न्यूज़11 भारत
राजगंज/डेस्क:
आरबीबी उच्च विद्यालय, राजगंज में कल शुक्रवार को विद्यालय स्तर पर आयोजित इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. प्रतियोगिता में विद्यालय के रेड हाउस, ग्रीन हाउस, येलो हाउस एवं व्हाइट हाउस के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. फाइनल मैच 6-6 ओवर का खेला गया, जिसमें येलो हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया.

फाइनल मुकाबले में ग्रीन हाउस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 48 रन बनाए. जवाब में येलो हाउस की टीम ने 5.4 ओवर में 6 विकेट खोकर 49 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया और विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया. वहीं ग्रीन हाउस प्रतियोगिता का उपविजेता रहा. ग्रीन हाउस की कप्तानी रमेश कुमार नापित ने की, जबकि येलो हाउस का नेतृत्व कृष्णा महतो ने किया. पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रमेश कुमार नापित को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया.

प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि बाघमारा की बीपीओ रिंकी कौर थी. मैच में अंपायर की जिम्मेदारी पवन कुमार रॉय एवं निलेश कुमार ने निभाई. फाइनल मैच के दौरान विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए मुख्य अतिथि ने खेलों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया.

इसे भी पढ़ें: सस्ता हुआ LPG गैस सिलेंडर, कीमत में 200 रुपए से अधिक की कटौती, जानिए अपने शहर का ताजा भाव