बकरीद को लेकर राजगंज पुलिस अलर्ट, विभिन्न क्षेत्रों में निकाला फ्लैग मार्च

Pramod Kumar,News11 Bharat,

न्यूज़ 11 भारत

राजगंज/डेस्क: बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को राजगंज पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया. यह मार्च महेशपुर, दलूडीह, चुंगी, गलीकुल्ही, डोमनपुर, मैराकुल्ही, धावाचिता समेत कई क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए निकाला गया.

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से बकरीद पर्व को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की. पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि किसी भी प्रकार से शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी और दोषियों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

इस दौरान पुलिस प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए सभी समुदायों से मिल-जुलकर पर्व मनाने का आह्वान किया.

यह भी पढ़ें: बकरीद को लेकर हुसैनाबाद प्रशासन ने पैदल मार्च किया, आईपीएस के नेतृत्व में पैदल मार्च क़े दौरान संवेदनशील स्थानों का जायजा