राज्यसभा चुनाव: News11 से खास बातचीत में कांग्रेस के ऑब्जर्वर अजय शर्मा का दावा, कहा- दोनों सीट पर गठबंधन की होगी जीत

Ark Sahuliyar

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के ऑब्जर्वर अजय शर्मा ने न्यूज11 भारत के साथ खास बातचीत की. अजय शर्मा ने दावा किया कि दोनों सीट पर गठबंधन की जीत होगी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुवाई में गठबंधन चुनाव लड़ रहा है. हमारे पास 56 विधायक हैं. जिनके पास संख्या नहीं है. वो कहां से जीतेंगे... ये समझ से परे है. 18 जून को झारखंड से बैजनाथ राम और प्रणव झा निर्वाचित होकर राज्यसभा जाएंगे. विधायकों को आज और कल मॉक पोल के जरिए वोटिंग की जानकारी दी जाएगी.

यह भी पढ़ें- हजारीबाग ट्रेजरी अवैध निकासी केस: खुशबू सिंह और काजल कुमारी की जमानत पर फैसला सुरक्षित, CID कोर्ट ने आदेश रखा रिजर्व