झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, केशव महतो कमलेश ने BJP पर साधा निशाना 

Vaibhaw Vikram

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी  तेज हो गई है. अगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बीजेपी को घेरा है. बीजेपी पर निशान साधते हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि भाजपा के पास मुद्रा है और इसी मुद्रा की ताकत से वह राज्यसभा चुनाव जीतने का दम भर रहे हैं. मगर भाजपा अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाएगी. 

इंडिया ब्लॉक के सभी विधायक एकजुट हैं. कोई कितना भी प्रलोभन दे दे, कोई विधायक इधर से उधर नहीं होने वाले हैं. कांग्रेस के तरफ से उम्मीदवार कौन होगा-नहीं होगा यह तय सेंट्रल लीडरशिप को करना है. हमारा गणित इंडिया गठबंधन के पक्ष में है. हमारे तरफ से दो प्रत्याशी होंगे. सभी दलों के शीर्ष नेतृत्व मिलकर आपस में निर्णय लेंगे, हम दोनों सीट जीत रहे हैं.

यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी में नगर पंचायत हुसैनाबाद की पहल, प्याऊ व्यवस्था की हुई शुरुआत