रामगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर: तालाब किनारे बैठे युवक की मौत, मोबाइल फटा और कपड़ों में लगी आग

Vaibhaw Vikram

सागर कुमार/न्यूज11 भारत
भुरकुंडा/डेस्क:
भुरकुंडा के भदानीनगर  सुथरपुर के गांव में देर शाम तालाब के किनारे बैठे थे सभी दोस्त तभी अचानक आकाशीय  बिजली गिरने से अर्जुन करमाली की मौत हो गई।  जबकि दूसरा दोस्त झटके से तालाब में गिर गया तीसरा दोस्त का एक पैर पूरी तरह झुलस गया. वहीं लोगों ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने के साथ ही अर्जुन करमाली के जेब में रखा मोबाइल फोन फट गया और कपड़ों में आग लग गई। वहीं प्रमोद बेदिया गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज रामगढ़ सदर अस्पताल में चल रहा भदानी नगर नगर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ भेजा है. 

यह भी पढ़ें: हाईकोर्ट अधिवक्ता बबन प्रसाद फायरिंग कांड में बड़ी सफलता, रातू पुलिस ने शूटर समेत दो आरोपियों को दबोचा