रामगढ़ पुलिस को हाथ लगी बड़ी सफलता, काफी समय से फरार चल रहें हैं TPC के उग्रवादी को किया गिरफ्तार

Vaibhaw Vikram

राहुल सिंह/न्यूज11 भारत
रामगढ़/डेस्क:
गिद्दी थाना के द्वारा बड़ी कार्रवाई दिनांक 20.05.2026 को लंबे समय से फरार चल रहें हैं टी०पी०सी० के उग्रवादी की गिरफ़्तारी  दिनांक-20.05.2026 को हजारीबाग पुलिस अधीक्षक के द्वारा गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि टी०पी०सी० के सक्रीय सदस्य दुर्गा बेदिया उर्फ रामकुमार बेदिया पिता स्व० उदयनाथ बेदिया ग्राम मिश्राइन मोड़ा थाना गिद्दी के गांव में होने की सूचना है. उक्त सूचना के आलोक में थाना प्रभारी गिद्दी द्वारा एक टीम का गठन किया गया. 

जिसमें थाना प्रभारी पु०अ०नि० मो० इकबाल हुसैन, पु०अ०नि० रमेश चंद्र हजाम, पु०अ०नि दामू राम बोपाई, स०अ०नि० चंदन उरांव, आ0-1605 प्रकाश महतो, आ0-1666 सुनील कुमार पासवान छापामारी टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मिश्राइन मोड़ा गांव पहुंचा वारंटी अभियुक्तों के घर विधिवत घेरा बंदी किया जा रहा था तो टी०पी०सी० उग्रवादी दुर्गा बेदिया उर्फ रामकुमार बेदिया पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे सशस्त्र बल के द्वारा खदेड़ कर पकड़ा गया .

उल्लेखनीय है कि हजारीबाग पुलिस के द्वारा लगातार लंबे समय से फरार चल रहे उग्रवादियों वारंटियों के गिरफ़्तारी के विरुद्ध लगातार अभियान जारी रहेगा .गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता दुर्गा बेदिया उर्फ रामकुमार बेदिया पिता स्व उदयनाथ बेदिया ग्राम मिश्राइन मोड़ा थाना गिद्दी थाना क्षेत्र का रहने वाला है गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

छापामारी दल-

यह भी पढ़ें: DC रामगढ़ की सख्त पहल: पतरातू ब्लॉक मोड आंगनबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था दुरुस्त करने का दिया निर्देश