न्यूज11 भारत
मनोहरपुर/डेस्क: मनोहरपुर प्रखंड के सामठा रेंज के नवाडीह टोला में गुरुवार की रात जंगली हाथियों ने टोला के सुखमन सुरीन का मिट्टी के घर को ध्वस्त कर दिया. साथ ही घर में रखे अनाज को चट कर दिया. वहीं, घरेलू सामान को भी नुकसान पहुंचाया है. परिवार के लोगों ने किसी तरह घर में दुबककर अपनी जान बचाई. वहीं, दुसरा घटना सागजोडी के पीडीटोला की है. टोला का लादुरा गुडिया के घर में गुरूवार की देर रात जंगली हाथियों ने मिट्टी के घर को ध्वस्त कर दिया है. घटना की सूचना मिलने पर शुक्रवार को सुबह जराईकेला वन विभाग के कर्मचारी घटना स्थल का जायजा लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. वहीं पीड़ित परिवार ने वन विभाग से मुआवजा की मांग की है.