अरगोड़ा थाने में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवक के लिए उचित मुआवजे की मांग पर भड़के परिजन

Vaibhaw Vikram

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
अभी की बड़ी खबर रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र से निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि अरगोड़ा थाना क्षेत्र में हुए हादसे में घायल युवक के मुवावजे की मांग को लेकर परिजन और स्थानीय लोग देर शाम अरगोड़ा थाने पहुंचे. इस दौरान लोगों ने हंगामा भी किया जिसके बाद पुलिस के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए. 

मामले में लोगो का कहना है कि मामले में मुवावजे का आश्वासन कल ही दिया गया था लेकिन मुआवजे के नाम पर महज 30 हजार रुपए ही मिले लेकिन पैसे ज्यादा खर्च हुए. आक्रोशित लोगो का कहना है कि परिवार गरीब है. और पैसे नहीं है कि मरीज का इलाज हो पाए.  

यह भी पढ़ें: पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो का चियांकी में हुआ भव्य स्वागत, बैठक में संगठन मजबूती पर हुई चर्चा