न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: सदर एसडीओ द्वारा 35 अधिवक्ताओं को पुराने मामले में नोटिस जारी किए जाने के विरोध में रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं ने आज 5 अगस्त और कल न्यायिक कार्य से दूर रहने का निर्णय लिया है. इस कार्रवाई से अधिवक्ताओं में भारी रोष है. कल मंगलवार को अधिवक्ताओं ने सदर एसडीओ कार्यालय और कोतवाली थाना का घेराव कर विरोध-प्रदर्शन भी किया था. इसके बाद रांची जिला बार एसोसिएशन की जीवी (जनरल बॉडी) बैठक में सर्वसम्मति से दो दिनों की हड़ताल का फैसला लिया गया. इस दौरान अधिवक्ता न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करेंगे.
इसे भी पढ़ें: JPSC-JSSC आंदोलन के बीच आज रांची में निकलेगी ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा