रांची: आज शाम 4 बजे शुरू होगी घुरती रथ यात्रा, ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव, दो पहिया वाहनों की भी नो एंट्री 

News11 Bharat

रांची में आज शाम 4 बजे से भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा की घुरती रथ यात्रा निकलेगी.

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
 राजधानी रांची में घुरती रथ यात्रा की तैयारियां पूरी हो चुकी है. आज शनिवार को भगवान जगन्नाथ भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ मौसीबाड़ी से वापस मुख्य मंदिर जायेंगे. शाम 4 बजे घुरती रथ यात्रा प्रारंभ होगी. वहीं आज दोपहर 2:50 बजे के बाद आम भक्तों के लिए मंदिर में दर्शन बंद हो जायेंगे. घुरती रथ यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है, जिसके मद्देनजर आज बिरसा चौक से धुर्वा तक बड़े वाहनों की नो एंट्री रहेगी. 

ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव

घुरती रथ यात्रा में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने राजधानी रांची के ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है. आज बिरसा चौक से धुर्वा तक बड़े वाहनों की नो एंट्री रहेगी. वहीं पुरानी विधानसभा से मेला परिसर तक दोपहिया वाहनों के चलने पर भी रोक रहेगी. धुर्वा से चांदनी चौक होते हुए बिरसा चौक तक वाहनों का आवागमन जारी रहेगा. इसी तरह बिरसा चौक से धुर्वा जानेवाले वाहन चांदनी चौक का इस्तेमाल करेंगे. 

इसे भी पढ़ें: रांची-रामगढ़-हजारीबाग समेत 10 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, वज्रपात की भी संभावना