रांची: कोतवाली पुलिस ने 'तीनपहाड़ गैंग' का किया खुलासा, तीन नाबालिग डिटेन

Ark Sahuliyar

रांची कोतवाली पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले कथित तीनपहाड़ गैंग का खुलासा करते हुए तीन नाबालिगों को डिटेन किया है. पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के आठ मोबाइल फोन बरामद किए हैं.

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
रांची कोतवाली पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले कथित "तीनपहाड़ गैंग" का खुलासा करते हुए तीन नाबालिगों को डिटेन किया है. पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के आठ मोबाइल फोन बरामद किए हैं.

पुलिस के अनुसार, डिटेन किए गए तीनों नाबालिगों को रांची के नागाबाबा खटल के पास से पकड़ा गया. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये झारखंड के साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ क्षेत्र के रहने वाले हैं और भीड़-भाड़ वाले बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर लोगों के मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे.

पुलिस गिरोह के नेटवर्क, चोरी के मोबाइल की खरीद-बिक्री और अन्य संभावित सदस्यों की भूमिका की जांच कर रही है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. बताया जा रहा है कि मोबाइल चोरी करने वाले ऐसे संगठित गिरोह देश के विभिन्न हिस्सों में सक्रिय रहते हैं और भीड़भाड़ वाले इलाकों को अपना निशाना बनाते हैं.

यह भी पढ़ें- कोयला तस्करी के खिलाफ सीआईएसएफ की और बड़ी कार्रवाई, लगभग 75 मीट्रिक टन कोयला जप्त