कांके डैम की ड्रोन मैपिंग शुरू, अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाने की तैयारी तेज

Vaibhaw Vikram

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
रांची नगर निगम द्वारा कांके डैम और इसके कैचमेंट एरिया का आज (5 जून) निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान मौके पर नगर आयुक्त सुशांत गौरव सहित निगम के कई बड़े अधिकारी मौजूद रहें. कांके डैम के कैचमेंट एरिया का यह निरीक्षण ड्रोन कैमरे के माध्यम से किया गया. 

नगर निगम के अधिकारियों के द्वारा ड्रोन कैमरे के माध्यम से पूरे कांके डैम इलाके की मैपिंग की गई. साथ ही डैम के आसपास चल रहे अतिक्रमण को हटाने के भी निर्देश दिए गए. वहीं बताया जा रहा है कि  कांके डैम में आने वाले ड्रेनेज के पानी को डैम में जाने से रोकने के लिए नगर निगम ने लॉन्ग और शॉट ट्राम प्लान तैयार किए हैं. 

इन निरीक्षणों का मुख्य उद्देश्य डैम के प्राकृतिक प्रवाह को बाधित करने वाले अवैध निर्माणों और अतिक्रमण को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की है. नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने अधिकारियों को यह भी साफ निर्देश दे दिया है  कि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें. वहीं खबर यह भी निकल के सामने आ रही है कि बारिश से पहले बुधवार तक डैम में बड़ा अभियान शुरू होगा. अभियान के दौरान साफ सफाई से लेकर अतिक्रमण को भी हटाया जायेगा.

यह भी पढ़ें: रातू रोड चौक पर ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान, 20 से अधिक ऑटो चालकों पर कार्रवाई