न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: आगामी मानसून को देखते हुए रांची नगर निगम ने शहर में जल-जमाव की समस्या से निपटने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं. निगम ने राजधानी के विभिन्न इलाकों में त्वरित कार्रवाई के लिए 11 विशेष टीमों का गठन किया है. सभी टीमों को अत्याधुनिक वाटर सक्शन मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं, जिनकी मदद से जल-जमाव की स्थिति में कुछ ही मिनटों के भीतर पानी निकासी का कार्य शुरू किया जा सकेगा. ये टीमें शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात रहेंगी और शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंचकर राहत कार्य करेंगी.
नागरिकों की सुविधा के लिए रांची नगर निगम ने टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-570-1235 जारी किया है. इसके अलावा, जल-जमाव या संबंधित समस्याओं की सूचना व्हाट्सएप नंबर 9431104429 पर भी दी जा सकती है. एक फोन कॉल पर टीम तत्काल मौके पर पहुंचेगी और समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करेगी. मानसून के दौरान लोगों को त्वरित राहत उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. बारिश के मौसम से पहले नगर निगम ने कमर कस ली है.
यह भी पढ़ें- तिरुलडीह में सिद्धि विनायक फ्यूल स्टेशन का शुभारंभ, क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी राहत