रांची में NRHM और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का सिविल सर्जन कार्यालय घेराव, 5 माह से मानदेय न मिलने पर गुस्सा

Vaibhaw Vikram

मानदेय की मांग को लेकर एनआरएचएम और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने मोर्चा खोला है. मोर्चा खोलते हुए उन्होंने रांची सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव किया है. 

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
अभी की बड़ी खबर एनआरएचएम और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के तरफ से निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि मानदेय की मांग को लेकर एनआरएचएम और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने मोर्चा खोला है. मोर्चा खोलते हुए उन्होंने रांची सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव किया है. 

मिली जानकारी के अनुसार, पिछले 5 माह से इन्हें मानदेय नहीं मिला है. जिसके वजह से कर्मचारी आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं. वहीं 13 जून को जामताड़ा में एक NRHM कर्मचारी की मौत हो गई है. जिस वजह से अफसर शाही हावी होने का आरोप लग रहा है.

यह भी पढ़ें: छतरपुर में 21 जून को मनेगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, हाई स्कूल मैदान में सजेगा भव्य शिविर