सेक्स रैकेट को लेकर हरमू हाउसिंग कॉलोनी में रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, होटल से बंगाल की 2 लड़कियां समेत 6 लोग गिरफ्तार

Ark Sahuliyar

रेड के दौरान होटल के मैनेजर, बंगाल की दो युवती सहित तीन ग्राहकों की गिरफ्तारी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
सेक्स रैकेट को लेकर हरमू हाउसिंग कॉलोनी में रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. रांची SSP राकेश रंजन के निर्देश पर हटिया डीएसपी के नेतृत्व में शिवम पैलेस नामक होटल में छापेमारी करते हुए पुलिस ने 2 लड़कियों समेत 06 लोगों को गिरफ्तार किया है. रेड के दौरान होटल के मैनेजर, बंगाल की दो युवती सहित तीन ग्राहकों की गिरफ्तारी हुई है. साथ ही कई आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया है. बता दें कि, पूर्व में भी शिवम पैलेस होटल में पुलिस की छापेमारी हो चुकी है.

यह भी पढ़ें- हजारीबाग ट्रेजरी अवैध निकासी केस: खुशबू सिंह और काजल कुमारी की जमानत पर फैसला सुरक्षित, CID कोर्ट ने आदेश रखा रिजर्व