कोतवाली थाना क्षेत्र में चैन स्नैचिंग की घटना का रांची पुलिस ने किया उद्भेदन, तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे 

Ark Sahuliyar

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
राजधानी रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई चैन स्नैचिंग की घटना का पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर उद्भेदन कर लिया. सुबह महिला से चैन छिनतई की वारदात को अंजाम देने वाले अपराधी शाम होते-होते पुलिस की गिरफ्त में आ गए. किशोरगंज इलाके में एक महिला से अपराधियों ने सोने की चैन छीन ली थी. 

पुलिस ने इस मामले में रोहित कुमार ठाकुर, रोहित राज और अमन सिंह को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में रोहित कुमार ठाकुर का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और वह पूर्व में 9 मामलों में जेल जा चुका है. वहीं रोहित राज के खिलाफ भी 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं. चैन स्नैचिंग की घटना में शामिल सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपियों के पास से छीनी गई सोने की चैन, चोरी के झुमके समेत कई अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं.

यह भी पढ़ें- रिम्स-2 को लेकर एडीबी टीम के साथ उच्चस्तरीय बैठक, दिसंबर 2026 या जनवरी 2027 से शुरू हो सकता है निर्माण कार्य