रांची: लापता अदिति मामले में पुलिस ने बढ़ाई इनाम राशि, जानकारी देने वाले को मिलेंगे एक लाख रूपए

Mansi Kumari

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
रांची में लापता अदिति का अबतक कोई सुराग नहीं मिल पाया हैं. मामले को लेकर पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई है और विभिन्न इलाकों में तलाश अभियान चलाया जा रहा हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची पुलिस ने अब इनाम की राशि बढ़ा दी हैं. पहले घोषित इनाम राशि में बढ़ोतरी करते हुए अब अदिति के बारे में सही और ठोस जानकारी देने वाले व्यक्ति को एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा. 

यह भी पढ़े: खेत में जाने से पहले चेक कर ले ये ऐप, वरना पड़ सकता है भारी! अब फोन बताएगा आसपास छिपा सांप