न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची पुलिस ने राहे थाना क्षेत्र में हुए चर्चित हत्याकांड का सफल उद्भेदन करते हुए मुख्य आरोपी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फरसा भी बरामद किया है. जानकारी के अनुसार, 4 अगस्त को राहे थाना क्षेत्र के टंगरीटोला में एक युवक का शव बरामद हुआ था. मृतक की पहचान कंचन महतो के रूप में की गई थी. मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर घटना का खुलासा किया.
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपियों ने लूट की योजना बनाई थी. इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद और कहासुनी हो गई, जिसके बाद फरसा से हमला कर कंचन महतो की हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार सभी आरोपियों की उम्र 19 से 20 वर्ष के बीच बताई गई है और वे राहे थाना क्षेत्र के ही निवासी हैं. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त फरसा भी बरामद कर लिया है. मामले के अन्य पहलुओं की जांच जारी है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.
यह भी पढ़ें- दिव्यांगजन अधिकार कानून के पालन पर हाईकोर्ट सख्त, तीन महीने में स्थायी स्टेट कमिश्नर की नियुक्ति का आदेश