रांची निवासी डॉक्टर शशि दिनकर मिंज की दुमका में मौत, सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

Pramod Kumar,News11 Bharat,

रात को दोस्तों के साथ शराब पीने के बाद डॉ मिंज सुबह नहीं उठे

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: रांची के डॉक्टर शशि दिनकर मिंज की दुमका जिले के मसानजोर में मौत हो गयी है. मसानजोर के स्थित सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन में संदिग्ध परिस्थितियों में उनका शव मिला है. जानकारी मिलने के बाद मसानजोर थाना पुलिस संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौतकी जांच शुरू में जुट गई है.

रांची के डॉ. शशि दिनकर मिंज निरीक्षण भवन के कमरा नंबर-1 और 2 में अपने तीन दोस्तों सुनील कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह और नीरज कुमार के साथ ठहरे थे. शुक्रवार रात में सभी ने साथ बैठकर शराब पी और सभी अपने-अपने कमरों में चले गए. शनिवार सुबह यानी आज जब उनके दोस्त जब डॉ. मिंज को जगाने की कोशिश की तो शरीर में कोई हलचल नहीं हुई. मामले की गंभीरता को समझते हुए दोस्तों नेमसानजोर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंची जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

बता दें कि बरियातू निवासी डॉ. शशि दिनकर मिंज वर्तमान में हजारीबाग सदर अस्पताल में पदस्थापित थे. उनकी पत्नी भी चिकित्सक हैं और जमशेदपुर में कार्यरत हैं. उनकी दो बेटियां भी हैं. उनकी मौत कैसे हुई यह पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा.

यह भी पढ़ें: रंगदारी मांगकर गोलीबारी करने के मामले में तीन आरोपियों को कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार