रांची सदर अस्पताल के ब्लड बैंक को मिला झारखंड का ‘The Best Blood Bank’ अवॉर्ड 

Ark Sahuliyar

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
रांची सदर अस्पताल के ब्लड बैंक को झारखंड का ‘द बेस्ट ब्लड बैंक’ अवॉर्ड मिला है. अहमदाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में सदर अस्पताल ब्लड बैंक को झारखंड का सर्वश्रेष्ठ ब्लड बैंक चुना गया. ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. रंजू सिन्हा ने अवॉर्ड प्राप्त किया. अस्पताल को सुरक्षित रक्त संग्रहण और बेहतर सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया. अवार्ड मिलने से सदर अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग में खुशी की लहर है. राज्य में रक्तदान और रक्त उपलब्धता को बढ़ावा देने के सदर अस्पताल के प्रयासों को पहचान मिली.

यह भी पढ़ें- राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस विधायक दल की बैठक समाप्त, सभी MLA को दी गयी वोटिंग की जानकारी